कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । होली मिलन के कार्यक्रम के अवसर पर चितरंजन स्टेशन शिव मंदिर के समीप 19 फरवरी को आयोजित अश्लील गीत पर बार बालाओं के साथ नृत्य पर थिरकते चितरंजन जीआरपी प्रभारी सुरेश पासवान को महंगा पड़ गया। धनबाद रेल एसपी ने जहां मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्हें निलंबित करते हुए धनबाद मुख्यालय बुलाया। वही रेल सूत्रों के अनुसार रेलवे की ओर से भी जांच हेतु एक अधिकारी नियुक्त कर दी गई है। जो कि मामले की जांच करेगी। वहीं जीआरपी प्रभारी ने मीडिया में अपनी सफाई में या कहा कि यह कार्यक्रम किसी और की ओर से किया गया था। वह केवल अतिथि के रूप में मंच पर पहुंचे थे।
सूत्रों की माने तो पूर्व रेलवे अब इस कार्यक्रम के आयोजक कर्ता से भी पूछताछ करेगी कि किसकी अनुमति से रेलवे की जमीन पर इस प्रकार के अश्लील नृत्य संगीत कार्यक्रम कराई गई थी। पूर्व रेलवे की जांच टीम जांच के बाद आयोजकों पर भी कार्रवाई करने में जुटी है।
