निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मंगलवार बीती रात गाँधी मैदान में आयोजित मेले में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व नगर पंचायत जामताड़ा वीरेंद्र मंडल को जान से मारने के नियत से छः अपराधी पहुँचे थे। लेकिन इससे पूर्व मोबाइल में खराबी होने के कारण वीरेंद्र मंडल मेले से निकल गए। देर शाम वीरेंद्र मंडल निकल गये थे। लेलिन मेले में दहशत फैल गया। जिसकी जानकारी वीरेंद्र मंडल को मिली और इस घटना की जानकारी को पुलिस की दिया गया। घटना के बाद जामताड़ा थाना पुलिस और सैंकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुँचे थे। पुलिस ने इन सभी छः आरोपियों को जामताड़ा के प्रेम धाम मुहल्ले से गिरफ्तार किया। सभी अपराधी बिहार नंबर के महिंद्रा स्कार्पियो से आये थे।

जिसमें पूर्व मंत्री का साइन बोर्ड लगा हुआ है, इसके अलावा समाजवादी पार्टी का सेम्बल और वी आई पी लिखा हुआ वाहन है। इनलोगों के पास से हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया। आज वीरेंद्र मंडल ने अपने आवास में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी पत्रकारों को दिया जिसमें उन्होंने बताया की बीती रात को छः अपराधी जो हथियारों से लैस होकर मुझे जान से मारने की नीयत से आया था। लेकिन उसमें मैँ बच गया। मुझे लग रहा है कि राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है मुझे जान से मारने की, मुझे लग रहा है जामताड़ा में मेरी जो प्रतिद्वंद्वी है इसमें उन लोगों का हाँथ हो सकता है।

सोशल मीडिया मेरे खिलाफ कई प्रतिद्वंद्वी नेतागण लाइव आकर मेरे प्रति अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पीछे कौन है , अब पुलिस को निष्पक्ष होकर जाँच करनी चाहिए कि मेरी हत्या कराने वालों में कौन कौन शामिल हैं। वहीं जामताड़ा एस डी पी ओ आनंद ज्योति मिंज ने बताया की जामताड़ा थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रेम धाम में कुछ अपराधी छुपे हुवे हैं। जिसपर त्वरित करवाई करते हुवे उक्त सत्यं पर छापेमारी की गई। जहां से छः अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *