कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । चित्तरंजन रेल इंजन सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक/ चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका)सतीश कुमार कश्यप ने बुधवार को स्टोर डिपो, शॉपों और यार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे। श्री कश्यप ने संबंधित स्टोर डिपो, शॉपों के वरिष्ठ अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, कर्मचारियों के साथ बातचीत की और गुणवत्ता में सुधार, हाउस कीपिंग, स्क्रैप निपटान आदि में तेजी लाने के निर्देश दिये।
