निवेशकों का भूगतान शीघ्र होगा, प्रयास करेगी सरकार-जयंत

रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग /इचाक । सहारा,सेबी विवाद सुप्रीम कोर्ट में लम्बित होने के कारण सहारा इण्डिया के निवेशकों का भुगतान नहीं हो रहा है। जिस के कारण संस्था और कार्यकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। ऐसे में हजारीबाग, बोकारो, देवघर, धनबाद और रामगढ़ जिले के सहारा इण्डिया कार्यकर्ताओं का एक समूह रविवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा से डेमोटांड स्थित उनके आवास पर जाकर मिला, अपनी पीड़ा से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सांसद जयंत सिन्हा ने सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओ की समस्या का समाधान शीघ्र हो इसके लिए उन की पीड़ा सदन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कहा कि सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओ की समस्या से मर्माहत हुं। न्याय प्रक्रिया में देरी के कारण कंपनी द्वारा निवेशकों का भूगतान न कर पाना भी दुखद है। सुप्रीम कोर्ट में लम्बित सहारा सेबी विवाद का शीघ्र समाधान हो और निवेशकों का भूगतान हो, इसके लिए प्रयास करूंगा ।

कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी सहारा इंडिया के निवेशकों का भूगतान शीघ्र करने में दिलचस्पी दिखाई है और इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिन निवेशकों का परिपक्वता अवधि पूरी हो चुकी है, उन्हे सहारा इंडिया के कार्यालय के द्वारा न्यायालय में अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। बताते चलें कि सहारा सेबी विवाद पिछले 10 वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण जहां एक ओर देश के करोड़ों निवेशकों का भूगतान नही होने से कार्यकर्ताओं और निवेषकों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, वहीं दुसरी ओर लाखों कार्यकर्ताओं का रोजगार बंद हो जानें से इनके समक्ष भुखमरी की स्थिती पैदा हो गई है।

ज्ञापन सौंपने वालो में संस्था के बोकारो रीजनल एडवाइजर संजय सिंह, देवघर जोनल एडवाइजर पीके शाह, केएन पाठक, हजारीबाग सेक्टर मैनेजर आरके सिंह, डेमोटांड फ्रैंचाइजी मैनेजर अनूपजी, संजय सिंह, इचाक फ्रैंचाइजी मैनेजर सुभाष कुमार केशरी, सीनियर एडवाइजर मनोज सिन्हा, मुंद्रिका प्रसाद, ओम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र पाण्डेय, जोगेन्द्र मेहता, रूपेश कुमार, दिलीप मेहता, मातृ देवी, सरिता देवी, सविता देवी, राज कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *