निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । नगर पंचायत जामताड़ा अध्यक्ष रीना कुमारी के निर्देशानुसार नगर के सभी वार्डों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज वार्ड संख्या 12 में एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता वार्ड पार्षद आलोक किस्कु ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं पुरुष एवं पीएम आवास योजना के लाभार्थी स्थानीय गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने स्थानीय समस्याओं को रखा विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में चर्चा हुई पीएम आवास के लिए लोगों ने विशेष रूचि दिखाया। 

मोहल्लों के लिए पीसीसी सड़क एवं नाली का भी निर्माण कराने पर चर्चा किया गया। मौके पर उपस्थित नगर पंचायत के अध्यक्ष पूर्व वीरेंद्र मंडल ने कार्यक्रम के वास्तविक उद्देश्य के बारे में बताया। लगातार नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में लोगों के साथ जन संवाद कार्यक्रम किया जा रहा है नगर पंचायत जामताड़ा इन्हीं जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से योजनाओं का रूपरेखा बना रही है जो सराहनीय है साथ ही साथ मोहल्ले के अन्य समस्याओं के बारे में भी चर्चाएं होती है जो समस्या तत्काल निदान करने योग्य है वह तत्काल निदान किया जा रहा है कुछ के लिए संभावना तलाशी जा रही है।

पीएम आवास योजना गरीबों को केवल छत ही नहीं दे रही है बल्कि एक परिवार को संबल भी प्रदान कर रही है केंद्र सरकार द्वारा इस पीएम आवास योजना के लाभार्थी को सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं से भी जोडे जाने वाली है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक सुरक्षा संबंधी दृष्टि से देश के अमीरों और गरीबों में फर्क कम करने में लगातार प्रयासरत हैं देश का अंत्योदय हो रहा है जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था। नगर पंचायत जामताड़ा लोक हित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयास कर रही है जो सराहनीय है।

मंडल ने बताया प्रधानमंत्री जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, एवं सबका प्रयास, के मूल मंत्र के साथ जामताड़ा नगर पंचायत अपनी भूमिका के अनुरूप सराहनीय प्रयास कर रही है यह निरंतर जारी रहेगा कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी ने नगर पंचायत के संवाद एवं विकास के प्रति वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी एवं वीरेंद्र मंडल के संकल्प का सराहना किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *