निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत गायत्री नगर में हनुमान मंदिर निर्माण हेतु शुभ ढलाई कार्य में सम्मिलित हुए। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने भव्य हनुमान मंदिर निर्माण हेतु पहली कड़ाई ढलाई मसाला श्रमदान के रूप में देकर मंदिर ढलाई कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। वीरेंद्र मंडल ने कहा की जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 16 स्थित गायत्री नगर मोहल्ले में सभी लोगों के सहयोग से भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण हो रहा हैं।आज मंदिर निर्माण ढलाई कार्य हेतु पहली कड़ाई ढलाई मसाला श्रमदान के रूप में देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण होना सभी सनातनी भाईयो के लिए बड़े ही गर्व की बात है।
आज हम सभी इस मंदिर ढलाई निर्माण कार्य में अपने अनुरूप सहयोग दे रहे हैं। बहुत ही जल्द बड़े ही धूमधाम के साथ गायत्री नगर स्थित इस भव्य हनुमान मंदिर निर्माण कार्य संपूर्ण हो जाएगा और बड़े ही धूमधाम के साथ हम सभी लोग हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन करेंगे।मौके पर मुख्य रूप से केशव दास,सुरेंद्र साव,श्रवण शर्मा,मनीष, रंजीत,बुद्धदेव सहित तमाम मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
