निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । मंगलवार को भाजपा के वरीय नेता वीरेंद्र मंडल जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मिहिजाम पियारसोला गांव पहुंचे। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने ग्रामीणों के साथ विकास के मुद्दे पर विस्तृत रूप से चर्चा की। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के द्वारा व्यापक रूप से किए गए ,विकास कार्यों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। वर्तमान झारखंड सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में भी चर्चा की ,जिसका सभी ग्रामीणों ने एकस्वर में विरोध किया। भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा की जनसंपर्क अभियान के तहत आज वो मिहिजाम प्रखंड अंतर्गत पियारसोलावासियों से मिलने पहुंचे और विकास कार्यों और राजनीतिक बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की।
झारखंड का संपूर्ण विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव हैं,वर्तमान गठबंधन सरकार के काले करतूत किसी से छुपा नहीं हैं, जिसका भारी खामियाजा झारखंड की जनता को उठानी पड़ रही है।झारखंड में विकास का पहिया थम चुका हैं,अगर यहां की जनता सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ,सरकारी योजनाएं से लाभान्वित हो रहे हैं।वर्तमान राज्य सरकार का विकास से कोई लेना देना नहीं हैं,सिर्फ अपनी झोली भरने में लगी हुई हैं।आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही हैं,सभी विधानसभा में एकसाथ कमल खिलेगा ।मौके पर मुख्य रूप से सुकुमार मंडल, उत्तम मंडल,समीर मंडल,फकीरचन्द मंडल, टिंकू मंडल,प्रदीप मंडल ,ब्रजेश राउत,तपन मंडल,राजकुमार मंडल सहित तमाम ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
