निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जामताड़ा से बड़ी खबर है जहां जंगली हाथी के द्वारा कुचले जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के चलना पंचायत का है। जहां चालना गांव में हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। मृतक व्यक्ति का पहचान मनोज बास्की के रूप में हुई है।जो चालना पंचायत के टोला रंगड़ाडीह का रहनेवाला है। चर्चा है कि मनोज बास्की हाथी आने की सूचना मिलने पर गांव के बाहर जंगल की ओर निकला था इसी दौरान यह हादसा हो गया । विधायक इरफान अंसारी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। वही वन विभाग की टीम एवं पुलिस प्रशासन शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
