निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । घटवार आदिवासी महासभा के जामताड़ा जिला मीडिया प्रभारी महावीर राय ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा की संपूर्ण झारखंड प्रदेश के घटवाल, घटवार समाज के बुद्धिजीवी युवा सभी साथियों से मेरा करबद्ध प्रार्थना है कि दिनांक 5 मार्च 2023 को रांची में झारखंड प्रदेश के सभी 32 जनजातियों का महा सम्मेलन होने जा रहा है। मेरा विचार है कि 5 मार्च के बाद उनके द्वारा जो भी हम लोगों के विरोध विचार आएगा। उसके बाद हमारे समाज के मूल संगठन घटवार आदिवासी महासभा मेलार आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा अखिल भारतीय आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के लोग मिलकर साथ एक बयान जारी करेंगे तभी हम लोगों का एकता का परिचय होगा।

ठीक उसी तरह हम लोग घटवार घटवाल एकता की बात करते हैं लेकिन छोटा नागपुर से कुछ अलग ही बयान आता है और संथाल परगना से अलग ही बयान आता है और धनबाद जिला से अलग ही बयान आता है इसलिए बयान एक तरह का हो एक ही भाषा जैसा हो एक जैसा आवाज हो इसके लिए तीनों संगठनों की मुखिया एक जगह बैठ कर के एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करें तो बेहतर होगा और समाज के कुछ लोग यदि अपने आप को नेता घोषित करना चाहते हैं तो फिर समाज हित में नहीं होगा सिर्फ तो सिर्फ उनका हीत है तो होगा जो बगैर कम्युनिकेशन बनाकर के बयान जारी करेगा इसलिए आप तमाम साथियों से मेरा अनुरोध है कि अभी 5 तारीख के बाद ही एक कम्युनिकेशन मीटिंग हो उसके बाद जो निर्णय हो जो भी बोलने का हो तीनों संगठनों के लोग मिलकर बयान जारी करें तो यही समाज के लिए हित होगा यही समाज का कल्याण का रास्ता क्लियर होगा।

आज यदि चमरा लिंडा कुछ बोल रहे हैं तो उनके पीछे 32 जनजाति के लोग हैं। वहीं महावीर राय ने चमरा लिंडा को आईना दिखाने का काम किया है उन्होंने बताया कि चमरा लिंडा यदि हमारे समाज के खिलाफ चक्का जाम करने का काम करेंगे तो हमलोग चक्का खोलवाने का भी हिम्मत रखते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आपके समाज और आपसे हमारी कोई लड़ाई नही है। हम अपने हक की लड़ाई सरकार से कर रहे हैं। हमारा समाज हमारी जाती भी झारखण्ड में आदिम जनजातियों में से एक है और अपनी हक की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं और सरकार को बाध्य करेंगें अपना हक लेने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *