निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । राजकीयकृत +2 बालिका विद्यालय जामताड़ा मे आयोजित वार्षिक रंगारंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी पहुंचे। मौके पर उपस्थित बच्चों अभिभावकों एवं स्कूल मैनेजमेंट मे विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर विधायक काफी देर रुक कर बच्चियों द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे ड्रामा एवं नृत्य का आनंद उठाया और तालियां बजाकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत विधायक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहां कि हमारे बच्चियों में काफी टैलेंट है बस जरूरत है उन्हें समाज में आगे लाने की। हमारी बच्चियां पढ़ाई के साथ साथ सभी क्षेत्रों में अपना नाम ऊंचा कर रही है जो हमारे लिए गर्व की बात है।

हमारी बच्चियां किसी से भी कम नहीं। मुझे समाज में इन्हें आगे लाने के लिए जो कुछ भी करना पड़ेगा मैं करूंगा। जो अभिभावक अपनी बच्चियों को नहीं पढ़ा पा रहे हैं वह सीधा मुझसे संपर्क करें।मैं उन्हे पढ़ाऊंगा। आगे विधायक ने कहा की हर स्कूल एवं कॉलेजों के कार्यक्रमों में आदिवासी नृत्य को शामिल किया जाए। हमारी आदिवासी बच्चियां भी किसी से कम नहीं। यह लगातार आगे बढ़ रही हैं जो समाज के लिए अच्छा संकेत है। मैं लगातार इनके अधिकार के लिए लड़ता हूं और समाज में उन्हें आगे लाने के लिए आवश्यक पहल करता रहता हूं। हमारी बच्चियां मजबूत होगी तो समाज मजबूत होगा और समाज मजबूत होगा तो हमारा राज मजबूत होगा। शिक्षा को लेकर मैं काफी गंभीर हूं।

जामताड़ा की जनता ने एक शिक्षित व्यक्ति को अपना विधायक चुना है तो यहां के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। मैं बता देना चाहता हूं कि बहुत जल्द यहां मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है जिसके लिए मेंझिया में जमीन भी चिन्हित कर लिया गया है। बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मैं लगातार सरकार के समक्ष अपनी मांग को रखता हूं जिसका नतीजा है कि जामताड़ा में बहुत जल्द डिग्री कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है। हमारी बच्चियां भी डॉक्टर बने इंजीनियर बने ऐसी हमारी सोच है। अब हमारे बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर का रुख नहीं करना पड़ेगा।

मैं निरंतर शिक्षा व्यवस्था एवं गुणवत्ता को दुरुस्त करने की दिशा में लगातार काम करता रहता हूं। हर क्षेत्र में हमारा जामताड़ा आगे बढ़ रहा है।।आगे बच्चियां के बीच विधायक के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। विधायक जी की बच्चों के साथ काफी प्रसन्न मुद्रा में थे। इसी बीच विधायक जी ने घोषणा की कि हमारी बच्चियां भी बाहर घूमने जाएंगी जिसके लिए मैं ₹50-50 हज़ार रुपए दूंगा। बाहर घूमेंगे तो उनका दिमाग और भी विकसित होगा। विधायक जी द्वारा घोषणा सुनने के बाद बच्चियों ने जमकर तालियां बजाई और कहां कि हमारे विधायक काफी दूरदर्शी है और हम बच्चियों के लिए बहुत सोचते हैं जो हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।

मौके पर डीडी भंडारी, बालिका उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल मरांडी जी, मुकेश सिंह, अपर्णा बॉस, स्नेह लता सिंह, अरुणा कर्मकार, सुप्रिया चक्रवर्ती, अरुण मंडल, विनोद छतरी, वापी मंडल, निशापति हांसदा आरसी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *