निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । विधायक डॉ इरफान अंसारी आज मिहिजाम के कांगोई वार्ड नंबर 19 से हाथ जोड़ो भारत जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर सैंकड़ों की संख्या में वार्ड नंबर 19 एवं आसपास के वार्ड से लोग उपस्थित हुए। पुरा माहौल कांग्रेस मय दिख रहा था और चारों तरफ कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। पूरा वातावरण जिंदाबाद के नारे से गूंज रहा था और लोगों में उत्साह साफ झलक रहा था। मौके पर विधायक ने कहां की हाथ जोड़ो भारत जोड़ो अभियान का एकमात्र मकसद है पूरे देश में प्यार फैलाना और नफरत को भगाना। इस अभियान की शुरुआत मैंने आज वार्ड नंबर 19 से शुरू की है और यह पूरे जामताड़ा विधानसभा में चलेगा और कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों और विचारधाराओं से लोगों को अवगत कराया जाएगा।
राहुल गांधी जी पूरे देश का भ्रमण कर एक मिसाल पेश कर दी। पूरे देश में घूम घूम कर मोहब्बत का पैगाम फैला रहे हैं और नफरत को भगाने का काम कर रहे हैं। भाजपा ने पूरे देश मे नफरत फैला दिया है जिसे हम लोगों को एक साथ मिलकर हटाना है। आज पूरे देश की जनता भाजपा की नीति को समझ चुके हैं और उनके प्रति भारी आक्रोश है। भाजपा वाले जात पात की राजनीति कर अपना रोटी सेंक रहे हैं।
आगे विधायक जी ने कहा कि आज फिर से पूरे देश में कांग्रेस की लहर चल रही है और लोगों का विश्वास कांग्रेस के प्रति बढ़ता जा रहा है। भाजपा वाले सिर्फ कांग्रेस को कोसना जानते हैं जबकि उन्हें मालूम होनी चाहिए कि आज पूरे देश को अगर मजबूती के साथ किसी ने खड़ा करने का काम किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है।
परंतु भाजपा जब से शासन में आई है तो वह सिर्फ जात पात की राजनीति करती है। नौकरी देने के बजाय युवाओं को गलत रास्ते मे धकेलने का काम कर रही है। भाजपा का एकमात्र एजेंडा है हिंदू-मुसलमान करना और पाकिस्तान बांग्लादेश करना। लोगों का विकास कैसे हो,उनके जीवन स्तर कैसे ऊंची हो, खुशहाल हो और बेरोजगारी कैसे खत्म हो, इससे इनका कोई लेना देना नहीं है।बस इन्हें चुनाव का इंतजार रहता है जहां वह जात-पात कर युवाओं को भटकाने का काम करते हैं और गलत तरीके से सत्ता हासिल कर लेते हैं। परंतु जनता काफी जागरूक हो गई है और आने वाले चुनाव में इसका परिणाम साफ देखने को मिलेगा।
राहुल गांधी जी की मेहनत और लगन सफल होगी और आने वाला दिन कांग्रेस का होगा। हम सभी को मिलजुल कर उनके हाथ जोड़ो भारत जोड़ो अभियान को आगे बढ़ाना है और कांग्रेस के हाथों को मजबूत करना है।
मौके पर जगदीश राय सुनीता देवी नागेंद्र प्रसाद निशापति हांसदा मुन्ना जैन मदन राय संजय गुप्ता राकेश कुमार यादव शस्ति राय राहुल शर्मा परिमल मंडल कव्वाल पांडे मुबारक अंसारी दाऊद मास्टर अभिषेक राम टिंकू खान परवेज रहमान दानिश रहमान शादाब अंसारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
