रामावतार स्वर्णकार
इचाक । दिनांक 15 फरवरी 2023 को इचाक प्रखंड में होने वाली शिलान्यास कार्यक्रम का मुखिया विरोध करेगें।ग्राम बोंगा में डीएमएफटी मद से स्वीकृत एनएच 33 से नवोदय विद्यालय तक पीसीसी पथ निर्माण और 15वें वित्त के अनुशंशा पर स्वास्थ्य प्रक्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बरका खुर्द में उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण होना सुनिश्चित हुआ है। जिसका शिलान्यास बुधवार को होगा। ।लेकिन दोनो पंचायत के किसी भी सिल्लापट में स्थानिय मुखिया का नाम अंकित नहीं है। जिसका दोनो पंचायत के मुखिया उमेश मेहता और सीता कुमारी के साथ साथ मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत मेहता समेत सभी पंचायत के मुखिया ने घोर विरोध जताया है।
मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत मेहता ने कहा की राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मुखिया का नाम नहीं जोड़ा गया जिसे मुखिया संघ विरोध करती है और कल होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम का काला झंडा दिखाकर मुखिया संघ बहिस्कार करेगी।
