रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग /इचाक । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिए नामांकन कराने वाले प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के फिर 12 उम्मीदवारों ने शनिवार को अपने नाम को वापस ले लिया। जिसमें बोंगा पंचायत की माया देवी, अलौंजा पंचायत की ममता मेहता और करुणा कुमारी, दरिया पंचायत की सुनैना देवी, कुरहा पंचायत की माया देवी, हदारी पंचायत से चंदन कुमार और सीमा कुमारी डूमरौन पंचायत से रेणु कुमारी व गोबरबंदा पंचायत से विशेश्वर राम, बरका कला पंचायत से दीपक कुमार और अनीता भारती व डाडीघाघर पंचायत से राजेंद्र भोक्ता का नाम शामिल है।

नाम वापसी में सामान्य क्षेत्र की सिर्फ़ महिला प्रत्याशी आगे हैं, जहां से चुनाव लड़ने के लिए पति पत्नी दोनो ने नामांकन कराया था। बताते चलें कि नामांकन प्रक्रिया के तहत प्रखंड के 19 पंचायतों से कुल 127 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया था, जिसमें 76 महिला और 51 पुरुष शामिल थे। स्क्रुटनी के बाद दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया था। 11 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लेने के बाद शेष 56 महिला एवं 46 पुरुष समेत कुल 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *