रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग /इचाक । प्रखंड के तेतरिया स्थित राजा बागी मे नवनिर्मित शिव मंदिर उद्घाटन को लेकर पांच दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शनिवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा में 501महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा तेतरिया राजा बागी से निकलकर तेतरिया, कुरहा परासी, इचाक होते हुए ऐतिहासिक सूर्य मंदिर तालाब पहुंचा जहां अचार्य धीरज पाण्डेय और सुबोध पाण्डेय के नेतृत्व में विधिवत पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल लाया गया।

इस दौरान श्रद्धालु हाथों में कलश और भगवा ध्वज लिए जय श्री राम और हर हर महादेव का उदघोष करते रहे। कार्यक्रम में रत्तू भुइयां, बिकी भुइयां, राजू भुइयां का योगदान अहम रहा। पांच दिनो तक चलने वाले इस यज्ञ कार्यक्रम में प्रतिदिन महाआरती प्रवचन व कथावाचन होगा। 11 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति और महा प्रसाद का वितरण किया जायेगा।

कलश यात्रा में पुराना इचाक पंचायत के निवर्तमान मुखिया निर्मल कुमार, रविशंकर उर्फ भोला साव, भरत मेहता, पंचायत के पंचायत समिति उम्मीदवार रंजीत कुमार, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से आशीष सोनी, ईश्वर गिरी, विकी गिरी, सोनू वर्मा, सिट्टू सिंह, विजय गिरी, प्रमोद यादव, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, विनय गिरी, भरत सिंह, धनेश्वर ठाकुर, धर्मेंद्र गिरी, महेंद्र गिरी, प्रीतम सिंह, तेतरिया कालोनी ग्रामीण राहुल कुमार, दुलारचंद कुमार, सनी कुमार, अशोक भुइयां, दिनेश भुइयां, रमेश भुइयां, रातु भुइयां, सूरज कुमार, नेपाली राम, तिलेश्वर भुइयां, प्रसादी भुइयां, सोमर भुइयां, राजेश राम, सुनिल भुइयां, भेखलाल भुइयां, राजू कुमार समेत तेतारिया, बंधुआ, कुरहा, बरवा, जलौंध गांव के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *