निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज कांग्रेस पार्टी का जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के आवासीय कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 138 वीं स्थापना दिवस समाहरोह पार्टी का झंडा फहराकर सबसे पहले मनाया गया। झंडा फहराने के बाद राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसके बाद जिले के विभिन्न स्थानों में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहरा कर स्थापना दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में स्थापना दिवस के मौके पर कॉंग्रेस पार्टी की विभिन्न वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, विशेषता और 138 वर्षों से पार्टी द्वारा किये गए कार्यों के बारे में बताया है।

वहीं जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने बताया की आज कॉंग्रेस पार्टी की पूरे देश में 138 वीं स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। हमलोग आज पूरे जजबे के साथ एक त्यौहार के रूप में मना रहे हैं। हमारी पार्टी कुर्बानी की पार्टी है, पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंद्रा गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के लिए कुर्बान हो गए। वहीं देश के आजादी में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान है। आज देश की स्थिति भाजपा ने तोड़ कर रख दिया है। जिसे जोड़ने और देश की रक्षा के लिए हमारे पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोडो पैदल यात्रा कर रहे हैं। जहाँ अभी तक हजारों किलोमीटर पैदल यात्रा कर चुके हैं।

उन्होंने बताया की प्रारंभ से कांग्रेस पार्टी देश के साथ और देश के लोगों के लिए समर्पित है। देश में कोई विकास कर सकता है तो वो कांग्रेस पार्टी है। हमारी पार्टी की सरकार ने देश में सरकारी संस्थाओं के साथ सरकारी नौकरी के लिए विभिन्न प्रकार के कलकारखाना स्थापित किये जिसे आज भाजपा सरकार ने विभिन्न कंपनियों को सौंप कर प्राइवेट करने में लगे हुए हैं। यदि ऐसा ही होता रहे तो देश में सरकारी नौकरी नही रहेगी। देश के जनता से आग्रह है देश और आपने बच्चों का भविष्य बचाने के लिए 2024 में भाजपा को केंद्र की सत्ता बाहर निकलना पड़ेगा। हमारी पार्टी सबका हाँथ, सबका साथ और सबका विश्वास के साथ चलती है।

इस मौके पर अजीत दुबे, विजय दुबे, जोबेश्वर मिश्रा, कालीचरण सरखेल, मधु चंद्र, समर मांजी, नंद किशोर सिंह, कैलाश मंडल, असलम अंसारी, विमल भैया, गोविंद महतो, आशिक अंसारी, छोटू अंसारी, शाहिद अंसारी, अख्तर अंसारी, मेराज अंसारी, सुबोध टुडू, मुबारक अंसारी, मुस्तफा अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *