निशिकांत मिस्त्री
अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा संजय पांडेय एवं सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र की मौजूदगी में सदर अस्पताल जामताड़ा में कोविड 19 को लेकर ऑपरेशनल रेडिनेस हेतु किया गया मॉक ड्रिल
जामताड़ा । आज सदर अस्पताल जामताड़ा में अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय एवं सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र की मौजूदगी में कोरोना से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, आइसोलेशन बेड कैपेसिटी, ऑक्सीजन फैसिलिटी वाले बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर बेड, मैन पावर आदि जरूरी चीजों की उपलब्धता का अवलोकन मॉक ड्रिल के जरिए किया गया।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा कोविड- 19 अन्तर्गत दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार अस्पताल में क्षमता के अनरूप बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड सहित, लॉजिस्टिक रिक्वायरमेंट में ह्यूमन रिसोर्स, इक्विपमेंट, चिकित्सा उपकरणों का जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, फ्लॉमीटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, एलएमओ, पीएसए प्लांट, ऑक्सीजन पाइप लाइन इत्यादि की व्यवस्थित तरीके से काम कर रहे हैं, इसकी जांच की गई।
वहीं जिला अन्तर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए ऑपरेशनल रेडिनेस हेतु मॉक ड्रील आयोजित किया गया।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि कोविड 19 के बढ़ते खतरे के मद्देनजर एहतियात के तौर पर जिले में आज स्वास्थ्य सुविधाओं का मॉक ड्रिल कर जांच किया गया है। उन्होंने जिले वासियों से अपील किया कि कोविड के संभावित पुनः प्रसार को देखते हुए भीड़ भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। कोविड से घबराने की आवश्यकता नहीं है लेकिन जागरूकता एवं बचाव बेहद जरूरी है।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावा स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद थी।
