निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । विधायक डॉ. इरफान अंसारी आज जामताड़ा के राजबाड़ी वार्ड नंबर 1 पहुंचे जहां लोगों ने उनका जमकर गर्मजोशी से स्वागत किया और माल्यार्पण किया। मौके पर राजा साहब ने अपनी उपस्थिति में विधायक को पूरे वार्ड घुमाकर लोगों की समस्या और मांग से अवगत कराया।।मौके पर विधायक ने कहा कि मैं राजा साहब का बहुत सम्मान करता हूं और उनके कहने पर मैंने लगातार इस वार्ड में विकास के कई कार्य दिए हैं। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं शिव मंदिर का निर्माण यहां करा रहा हूं। बहुत जल्द इस मंदिर की चारदीवारी का भी निर्माण कराऊंगा। मैंने जामताड़ा नारायणपुर एवं कर्माटांड़ मे कई मंदिर का निर्माण कराया हूं। ऐसे कार्य कर मुझे हृदय से शांति मिलती है।

मैं लगातार पूरे क्षेत्र का भ्रमण करता हूँ और सभी संप्रदाय के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम करता हूं। मैंने कभी भी भेदभाव नहीं किया है और यही कारण है कि लोग मुझे इतना प्यार सम्मान और स्नेह देने का काम करते हैं।।आगे विधायक ने कहा की भाजपा वाले मैं हमेशा से लोगों को ठगने का काम किया है और आपस में लोगों को लड़ा कर सिर्फ राजनीति करने का काम किया है। मैं युवा वर्ग से कहना चाहता हूं कि आप लोग भाजपा के बहकावे में ना आए और आप सीधा मुझसे जुड़े हैं और विकास मे मेरा साथ दे। मैंने पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी है। आप जहां भी जाएंगे विधायक इरफान अंसारी का विकास आपको दिखेगा।

राजा मनिंद्र नारायण सिंह, नित्य गोपाल सिंह, नंद गोपाल सिंह, गौतम सिंह , संतोष सिंह, अजय कुमार सिंह, संतोष सिंह, बाबू रवानी, गोवर्धन नाई, सूरज महतो, विनोद क्षत्रिय, उत्तम रवानी, गोरी राउत, राजू शेख, लालचंद शेख मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *