धनबाद । धनबाद मंडल के कोडरमा-गया रेलखंड के बीच टनकुप्पा स्टेशन पर आज 27.12.2022 को 03.15 बजे प्वाइंट संख्या 51/एबी अप लाइन पर मालगाड़ी के 03 वैगन के अवपथन के कारण अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है । गोमो एवं गया से दुर्घटना राहत यान पहुंच चूका है। दुर्घटना के कारण ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार प्रभावित है:
इन ट्रेनों के बदले मार्ग – अपने प्रारंभिक स्टेशन से 26.12.2022 को प्रस्थान करने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग परिवर्तिन वाया नेसुचबो गोमो-धनबाद- प्रधान खंटा- कुलटी- झाझा-पटना-पंडत दीन दयाल उपाध्याय जं. होकर किया गया है:
- 13009 हावड़ा- योगनगरी ऋषिकेष दून एक्सप्रेस
- 12311 हावड़ा- कालका मेल
- 12938 हावड़ा-गाँधीधाम एक्सप्रेस
- 12825 राँची-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस
- 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस
- 12321 हावड़ा-छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस
- 12987 सियालदह-अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस
रद्द हुई ये ट्रेनें – अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27.12.2022 को प्रस्थान करने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है:
- 13305/13306 धनबाद-डेहरी ऑन सोन-धनबाद इंटससिटी
- 13553 आसनसोल- वाराणसी एक्सप्रेस
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
यात्रियों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं-
- कोडरमा स्टेशन-9262695207
- नेसुचबो गोमो – 9471191511
- धनबाद-8102928627
