निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भाजपा जिला नगर इकाई के द्वारा नगर पंचायत अंतर्गत सभी 16 वार्डो के बूथों में भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा साथ ही भाजपा वरीय नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल की मुख्य उपस्थिति में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई गई। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा की पूरा देश आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 98वी जयंती मना रहा हैं। भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।
अटल बिहारी वाजपेई का योगदान भारत के अमित हैं।उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। झारखंड अलग राज्य में स्थापित होने का संपूर्ण श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को जाता हैं। जो अपने आप को झारखंड के प्रणेता बताते ,आज उनकी सरकार वैसे लोगों के साथ गठबंधन कर सरकार चला रही हैं जिन्होंने कहा था की मेरे लाश पर झारखंड का निर्माण हो सकता हैं। वर्तमान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के इस वर्ष की आखिरी कार्यक्रम मन की बात का 25 दिसंबर सभी 16 वार्डो के बूथ में आयोजित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से गोउर बाउरी,ब्रजेश राउत,लखींद्र सिंह,प्रेम भंडारी , निताय बाउरी , राजू बाउरी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
