निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । परिसदन जामताड़ा में जिला कांग्रेस कमिटी की भारत जोडो यात्रा को लेकर एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक का नेतृत्व ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने किया। जहाँ जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों ने नए जिला अध्यक्ष को फुल माला पहनाकर स्वागत किया। जिले के छः प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष समेत जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों संग जिला अध्यक्ष ने 14 दिसंबर को जामताड़ा में उप भारत जोडो यात्रा को बेहतर और सफल बनाने को लेकर गहन चिंतन मंथन किया। उपस्थित सभी लोगों को सफल संचालन को लेकर दायित्व सौंपा गया है।

इस मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की ए आई सी सी के निर्देशानुसार 14 दिसंबर को जामताड़ा जिला में भारत जोडो यात्रा कार्यक्रम तय किया गया है। इसी निमित आज परिसदन में जिला कमिटी की बैठक आयोजित की गई। इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री आलम गिर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, संसदीय कार्य मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

जिसमें जिले के हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। आज की बैठक में जिला कांग्रेस के वरीय नेता जोगेवश्वर मिश्रा, कलाली चरण सरखेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल, नंद किशोर सिंह, सेवा दल अध्यक्ष पंकज झा, एस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दास, जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, नाला प्रखंड अध्यक्ष गणेश मित्रा, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष विद्याधर दलाल, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष जलाउद्दीन अंसारी, जामताड़ा नगर अध्यक्ष, मिहिजाम नगर अध्यक्ष सुबोध ओझा, इरसाद मास्टर, समर माजी, बीरू गांधी, कृष्णा राम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *