चितरंजन । सोमवार सुबह चितरंजन स्टेशन आरपीएफ ने अप आसनसोल जसीडीह पैसेंजर ट्रेन से एक मोबाइल चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि जैसे ही सोमवार सुबह चितरंजन स्टेशन से अप आसनसोल जसीडीह लगा था।एक पैसेंजर ने मोबाइल चोरी की बात कहकर चिल्लाने लगा। जिसके बाद मौके पर चितरंजन आरपीएफ पोस्ट में तैनात एवं ऑन ड्यूटी एएसआई एन कुमार, आर के रॉय, विनोद कुमार ने जांच पड़ताल प्रारंभ किया। मौके से ही मोबाइल चोर महेश चौहान 20वर्ष पिता राम जीत चौहान सालानपुर थाना जिला पश्चिम बर्धमान को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ चोर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटे।
