चितरंजन रेल इंजन कारखाना प्रशासन की ओर से इन दिनों चिरेका व सीमावर्ती झारखंड के मिहिजाम से सटे रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध राजद जिला के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने किया। उन्होंने कहा कि राजद अतिक्रमण के नाम पर गरीब गुरबा को परेशान करने का रेलवे का जो इन दिनों ठंड के मौसम में चल रहा अभियान का विरोध करती है।चिरेका की यह काफी निंदनीय काम है। दिनेश यादव ने कहा कि रेलवे की ओर से इस तरह लोगों को बेघर करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राजद एक गरीब लोगों का पार्टी है।

भारत सरकार के रेल मंत्रालय इन दिनों हिंदी भाषियों को टारगेट कर चिरेका से अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़ अभियान जो चला रही है उसे अविलंब बंद कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में कई जगह रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण है पर रेलवे प्रशासन इस प्रकार ठंड के मौसम पर गरीब गुरबा एवं हिंदी भाषियों को टारगेट कर यहां से हटाया जा रहा है इतनी संख्या में लोगों को बेघर करना अनुचित है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अविलंब मानवता के नाते इस और कार्य को बंद कर देना चाहिए मौके पर सैकड़ों की तादाद में राजद कार्यकर्ताओं ने भी आवाज बुलंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *