निशिकान्त मिस्त्री
धन को धर्म के काम में लगाने से संतुष्टि मिलती है : तरुण गुप्ता
जामताड़ा । सरखेलडीह स्थित शीतल कुटीर आवास में हजारों गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। समाजसेवी सह आजसू पार्टी के नेता तरुण गुप्ता ने अपने जन्मदिन के मौके पर गरीबों के साथ मिलकर केक काटा और जामताड़ा नगर पंचायत के सभी वार्डों के हजारों जरूरतमंद लोगों को अपने हाथों से भोजन कराकर कंबल देकर विदाई किया। इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव तरुण गुप्ता ने केक काटकर खुद भीड़ में कई महिलाओं को अपने हाथ से खिलाया और उपस्थित हजारों की संख्या में मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोगों की कृपा से सेवा करने का मौका मिला,
तो सबसे पहले जामताड़ा नगर को व्यवस्थित रखने वाली सफाई कर्मी को सम्मान देकर उन्हें परमानेंट जामताड़ा की सेवा करने लायक बनाने का प्रयास करूंगा ,जो भी लोगों को प्रधानमंत्री आवास में कठिनाई आई है उन गरीबों का सबसे पहले ख्याल रखा जाएगा। जामताड़ा को खूबसूरत और मॉडल टाउन के साथ-साथ ड्रेनेज सिस्टम को चुरू से दुरुस्त करने में जो भी काम करना पड़ेगा उसे किया जाएगा। शहर के नौजवान बच्चे और बुजुर्गों को समय व्यतीत करने के लिए पार्क की व्यवस्था और जामताड़ा में शिक्षा के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था करने का हर संभव प्रयास करूंगा ,बस आप लोगों का आशीर्वाद और प्यार चाहिए।
आज आप सभी जरूरतमंद लोग मुझे जो आशीर्वाद देने के लिए यहां पहुंचे हैं, उन्हें यह विश्वास दिलाने का प्रयास करता हूं ,कि आने वाले समय में आपके लिए जो भी बन पड़ेगा, उसे करने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर गो कथा वाचक महाराज फैज खान ने भी जरूरतमंदों के बीच तरुण गुप्ता और उनकी पत्नी आशा गुप्ता के साथ उपस्थित होकर, कंबल वितरण करने का काम किया।सभी जरूरतमंदों ने कंबल प्राप्त करके ढेर सारा आशीर्वाद देते हुए और जन्मदिन की शुभकामना देते हुए विदाई लिया।
