जामताड़ा । प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के जब तहत मिहिजाम स्थित आशा क्लिनिक में 15 टीवी मरीजों को पोषण आहार दिया गया। जामताड़ा के पूर्व एसडीओ एवं वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय सचिव राजीव गोवा की ओर से जामताड़ा के 15 टीवी मरीजों को गोद ली गई है। उन्हीं की सौजन्य से शनिवार को 15 मरीजों के बीच पोषण आहार जिनमें बादाम, चना, तेल आदि दी गई है। मौके पर जामताड़ा जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डीसी मुंशी, प्रधान माझी,डॉ अनवर अलम अंसारी क्षमा कर्मी गौरव कुमार,आशीष चौबे, संजीव पाल, तरुण नंदी आदि मौजूद थे।
