झरिया । शनिवार को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी जी की 105वीं जयंती नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में झरिया इन्दिरा चौक स्थित इन्दिरा जी की नई प्रतिमा के अनावरण के साथ मनाई गई। झरिया विधान सभा की दूरदर्शिता नेत्री आदरणीय पुर्णिमा नीरज सिंह जी के कर कमलों द्वारा इस प्रतिमा का अनावरण किया गया। झरिया के समस्त कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों में उन्हें याद किया ।
पुर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करती हूँ। इन्दिरा गांधी जी ने अपनी बुद्धिमता एवं दक्षता से भारत को एक सुदृढ़ व समृद्ध राष्ट्र बनाने में उनके अमूल्य योगदान के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद सिंह, विधायक पूर्णिमा सिंह, रविंदर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि केडी पांडे, ललन चौबे, मुख्तार खान, अशोक बरनवाल, शमशेर आलम, प्रकाश शर्मा, गणेशबहादुर सिंह, रामजी सिंह, प्रीतम रवानी, रत्नेश यादव, करीम अंसारी, इम्तियाज अली, रविंद्र सिंह, अर्जुन विश्वकर्मा, अशोक मालाकार, पिंटू तुरी, वीरेंद्र बहादुर सिंह, पंकज मिश्रा, बम भोली, कमल शर्मा सिंह, राकेश पासवान, राजा वर्मा, राजा अंसारी, राकेश मिश्रा, राजेंद्र साहू, रवि सिंह, मीर फिरोज, गीता सिंह, राम दुलारी देवी, रामकृष्ण पाठक, अक्षय लाल यादव, कृष्णा पटेल, प्रमोद चंद्रवंशी, शिव शंभू प्रसाद, मनोहर रजवाड़ा, कुंदन मोदक, सौरभ सिंह आदि लोग उपस्थित थे ।
