जामताड़ा । जिले में वन विभाग के जंगलों से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर लकड़ी माफिया वाहनों के माध्यम से बंगाल व अन्य स्थानों में ले जाकर बेचकर चांदी काट रहे हैं। इसी क्रम में आज वन विभाग को गुप्त सूचना मिली की पिकअप वेन संख्या डब्लू बी 37 डी 9127 जो लकड़ी की सिल्ली लेकर बंगाल की ओर जा रहे हैं। जिसके बाद जामताड़ा डी एफ ओ अजिंक्य बनकर देवीदास ने दो टीम बनाई और उक्त लकड़ी लदा वाहन को मिहिजाम थाना के पास से पकड़े में सफलता मिली। लेकिन मौके को देखते हुवे ड्राइवर और एक अन्य भागने में सफल हो गया। वन विभाग की टीम ने लकड़ी समेत वाहन को कब्जे में लेकर वन प्रमंडल जामताड़ा ले आई।
जामताड़ा वन क्षेत्र के रेंजर रामचंद्र पासवान ने बताया की गुप्त सूचना मिली की एक पिकअप वेन से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर लकड़ी लेकर जा रही है। जिसे मिहिजाम थाना के पास से पकड़ा गया। जिसमें सागवान, निम और चोण्डरा की दो दर्जन से अधिक सिल्ली लकड़ी है। जिस पर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
