चतरा । डीसी अबू इमरान व एसपी राकेश रंजन के संयुक्त निर्देश पर मंडल कारा में छापा । एसडीओ मुमताज अंसारी व एसडीपीओ अविनाश कुमार ने पौने दो सौ जवानों के साथ खंगाला जेल का बैरक । खैनी , तम्बाकू , नेलकटर व सुई धागा समेत अन्य दैनिक उपयोग के सामान जप्त । पुलिस व प्रशासन के संयुक्त छापेमारी से जेल प्रशासन व कैदियों में मचा हड़कंप । लगभग दो घंटे तक चली छापेमारी । डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम , बीडीओ गणेश रजक व सीओ भागीरथ महतो समेत करीब एक दर्जन दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी थे छापेमारी अभियान में शामिल ।
