निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा किया जा रहा है। यह यात्रा कन्याकुमारी से चलकर कश्मीर तक जाएगी। इस यात्रा के दौरान झारखंड में उप यात्रा के रूप में भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है। इसी संदर्भ में जामताड़ा जिला के नाला विधानसभा के प्रभारी के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य हरिमोहन मिश्रा को कमान सौंपा गया है। हरिमोहन मिश्रा ने कहा की इस यात्रा को सफल बनाने के लिए जो दायित्व दिया गया है। उसे पूर्ण रूप देने के लिए आज नाला विधानसभा के नाला प्रखंड में प्रखंड कमेटी और मुख्य कांग्रेस नेताओं संग बैठकर भारत जोड़ो यात्रा का रूट चार्ट और रूपरेखा बनाया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा 16 नवंबर से नाला विधानसभा में नाला प्रखंड में पहला चरण शुरू किया जाएगा। दूसरा चरण 29 नवंबर और इसी तरह से पांच चरणों में पूरे विधानसभा में यात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा। इस यात्रा से संदेश देना है लोगों को की नफरत छोड़ो भारत जोड़ो। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो देश में नफरत का माहौल बनाया गया है। धर्म , जाति के नाम पर नफ़रत का माहौल तैयार किया गया है। उसे समाप्त करना है। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों को संदेश देना है नफरत छोड़ो भारत जोडो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *