जामताड़ा : झारखंड प्रदेश राजद के प्रदेश अध्यक्ष हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव को बनाए जाने पर जामताड़ा राजद में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर जामताड़ा राजद के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी के दिशा निर्देश के अनुसार झारखंड में राजद को मजबूती प्रदान करने के लिए संजय यादव जी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके कार्यकाल में पार्टी को अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि संथाल परगना सहित जामताड़ा जिला राजद में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी है।

इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा की जल्द ही नए राजद प्रदेश अध्यक्ष का जामतारा अगमन जिला राजद की ओर से राजद प्रदेश प्रमुख का आगमन ब स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *