निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । सरखेलडीह स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सीतामुनि हसदा ने जिला कमेटी का विस्तार किया। जिला अध्यक्ष राजेश महतो की उपस्थिति में घोषणा किया गया। इस मौके पर उपस्थित नवनिर्वाचित आजसू पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को पार्टी के जिला अध्यक्ष और महिला मोर्चा के अध्यक्ष के द्वारा माला पहना कर सब को सम्मानित किया। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय सचिव सह संथाल परगना के प्रभारी तरुण गुप्ता ने उपस्थित सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जामताड़ा जिला में आजसू पार्टी महिला मोर्चा की ओर से नई कमेटी की घोषणा की गई है।

जिसमें सभी प्रखंडों के और सभी वर्गों की महिलाओं का विशेष रूप से ख्याल रखा गया है। आज महिलाएं दिन रात घर में और समाज में काम तो कर रही है ,लेकिन देश के अंदर आधी आबादी जो महिलाओं की है उन आधी आबादी के अंदर कैसे लीडरसिप केसे विकसित किया जाए। यह पार्टी का पहला संकल्प है। इसलिए झारखंड में सुदेश महतो का  सोच है और विचार है कि महिलाओं के अंदर राजनीतिक रूप से हम लीडरसिप विकसित कैसे करें और उसे समाज के सामने कैसे ला करके, उन्हें संघर्षशील बनाए, उसके लिए निरंतर प्रयास पार्टी कर रही है। ईसी निमित्त आज जामताड़ा जिला में आजसू पार्टी महिला मोर्चा की ओर से नई कमेटी की घोषणा की गई है।

जिसमें सभी प्रखंडों के और सभी वर्गों की महिलाओं का विशेष रूप से ख्याल रखा गया है ।आज सीतामुनि हसदा ने घोषणा किया कि पार्टी जिला उपाध्यक्ष के रूप में ललिता टू डू, सुलेखा माझी ,जिया मुनि मुर्मू ,आशा देवी, रेनू देवी तथा महासचिव शारदा देवी और सह सचिव सरिता देवी बुलबुल देवी, शिल्पी राय ,पूनम कुमारी मिथिला मुर्मू बनाई गई, वही मीडिया प्रभारी के रूप में अनीता मरांडी और प्रवक्ता मीरा देवी तथा सदस्य के रूप में मीरा देवी, पुष्पा देवी, पूर्णिमा देवी, अनीता टू डू,  चिंतामणि सोरेन, मधु देवी कुसुम देवी सोनाली देवी बिजली देवी पुर्नीदेवी गुलाबो देवी गुणावती देवी बिजली देवी ,बुधिया देवी कविता देवी गुड़िया देवी बालिका टू डू रोशनी किस्कू सुष्मिता मुर्मू यादी को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सीतामुनि हांसदा ने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को इमानदारी से अपना कार्य करना और संगठन को गांव स्तर पर महिलाओं के बीच में कैसे ले जाएं उसकी तैयारी अभी से प्रारंभ करने के लिए आग्रह किया इस मौके पर माने बेसरा ब्रजकिशोर मरांडी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *