झारखंड । झारखंड के जमशेदपुर से एक भीषण सड़क हादसा का मामला गुरुवार को सामने आया है, हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए । हादसे में झारखंड मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । मामले को लेकर बताया जाता है कि जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के सुबह लगभग 4 बजे हादसा हुआ । सड़क पर ब्रेकडाउन होने के कारण खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी । टक्कर के बाद उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि कार सवार लोग पश्चिम बंगाल से जमशेदपुर लौट रहे थे । हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी । पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया । कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी । हादसे में मृतकों की पहचान सार्थक, वंशिका, नमन गुप्ता और तृषा के रूप में हुई है । मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा भी शामिल हैं । मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर मामले की जांच में जुट गई है ।
