निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा द्वारा सुभाष चौक में भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन झारखंड विधानसभा के अंदर हुए तिरंगा के अपमान के खिलाफ किया गया। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल एवं पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार में निरंतर गिरती विधि व्यवस्था चिंता का कारण है। बार-बार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से जनहित के लिए मुद्दा उठाई जा रही है।
झारखंड सरकार पूर्ण रूप से असफल हो चुकी है। निरंतर महिलाओं पर अत्याचार, दलितों पर अत्याचार, आदिवासियों पर अत्याचार झारखंड में बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी इस पर चुप नहीं बैठेगी। झारखंड के जनता के अहित में झारखंड में जो भी काम होगा, भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी। मौके पर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ने कहा झारखंड में विधि व्यवस्था फेल हो चुकी है। यह सरकार जनता पर बोझ बन चुका है। जितना जल्दी यह सरकार झारखंड से जाए उतना जल्दी जनता का कल्याण होगा। झारखंड सरकार के वर्तमान स्थिति से झारखंड की जनता त्रस्त एवं आक्रोश है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने विधानसभा के अंदर तिरंगा के अपमान पर कहा कि यह देश तिरंगा का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। जो सरकार तिरंगे को सम्मान नहीं दे सकता है, झारखंड की जनता का क्या ही चिंता क्या करेगी कहा झारखंड सरकार के इन नीतियों के खिलाफ आज पुतला दहन किया गया और आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुमित सरण, भाजपा उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, भाजपा जिला मंत्री कुणाल सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, जामताड़ा ग्रामीण अध्यक्ष रंजीत राणा, सुनील हांसदा, चंदन राउत, प्रदीप राउत, मोहन शर्मा, जितेंद्र दुबे, कुंदन गोस्वामी, अनिकेत शर्मा, अंजनी तिवारी, सम्राट मिश्रा, जीत दुबे, मितेश शाह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
