धनबाद । मंगलवार की सुबह बैंक मोड़ थाना क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बैंक मोड़ मटकुरिया रोड स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी मुथूट फाइनेंस में लगभग दर्जन भर की संख्या में अपराधी फाइनेंस कंपनी को लूटने की मंशा से घुस गए और गोलियां चलाकर कर्मियों को डराया । जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया हालांकि घटनास्थल से थोड़ी दूर पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई ।

घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी, सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और भारी पुलिस बल के साथ फाइनल कंपनी के ऑफिस को चारों ओर से घेर लिया और अपराधियों के लूट की मंशा को नाकाम कर दिया । जानकारी के अनुसार 7 अपराधियों को पुलिस ने हथियार समेत दबोच लिया है । वही सूचना है कि एक अपराधी का एनकाउंटर हुआ है हालांकि घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *