निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । सहाना स्थित शिव कोचिंग सेंटर में सोमवार को शिक्षक दिवस मनाया गया कोचिंग सेंटर के निदेशक नित्य गोपाल दे, प्राचार्य गौरव दे एवं मुख्य अतिथि के रुप में तृषा डेंटल हॉस्पिटल के डॉक्टर राजीव रंजन, कोहिनूर मंडल के द्वारा बच्चों की उपस्थिति में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रपट पर माल्यार्पण किया गया और मोमबत्ती जलाकर केक काटा साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बच्चों के द्वारा भाषण प्रतियोगिता एवं नृत्य प्रतियोगिता के साथ शिक्षक दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।सफल प्रतिभागियों में पवन बाउरी, गुलापसा खातून, चांदनी किसकु, रिंपा सोरेन, ममता टूडू, रेहाना गजल, सब्बू परवीन, रहिना खातून, जावेद अंसारी, मुस्कान खातून, नुनी मुर्मू, सलातून खातून, सुमित कुमार दे, सौरभ दत्ता, को सेंटर के प्राचार्य एवं विशेष अतिथियों के द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
