निशिकान्त मिस्त्री

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज ने आज समाहरणालय के पहले तल्ले में बने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया

जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज ने आज समाहरणालय के पहले तल्ले में बने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्री – मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है। उपायुक्त ने निरीक्षण करते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को इसका प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया।

मौके पर अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद अनवर इदरीसी,कोषागार पदाधिकारी प्रधान मांझी, अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह, प्रधान लिपिक संतोष कुमार, चंदन कुमार, विमल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *