निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । जिले के नाला विधानसभा के नाला बाजार में कांग्रेसी नेताओं ने आमलोगों के बीच महंगाई चौपाल कार्यक्रम किया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में नाला विधानसभा क्षेत्र के नाला बाजार में बढ़ती महंगाई को लेकर चर्चा किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के नेताओं संग कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं क्षेत्र के लोग शामिल हुवे। कांग्रेसियों ने महंगाई पर चर्चा के दौरान देश में बढ़ती महंगाई को लेकर ठीकरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फोड़ा है। महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिम्मेदार बताया है।

मौके पर ए आई सी सी सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने कहा की आज देश में जिस प्रकार प्रत्येक दिन महंगाई अपना पाँव पसार रहा है आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। इसका जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। केंद्र सरकार ने काला बाजारियों को लूट की छूट दे रखे हैं। जिसके कारण बेतहाशा महंगाई देश के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई और इसमें गरीब, मजदूर, मध्यम परिवार पीस रही है। खाने की वस्तुओं से लेकर रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में काफी उछाल आया है। घरों की महिलाओं में काफी रोष व्याप्त है। सरकार को इनलोगों से कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों के लिए सरकार काम कर रही है।

रोजगार के लिए कोई वैकेंसी नही बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। महंगाई के कारण दो वक्त की रोटी के लिए लोग तरस रहे हैं। अब भाजपा सरकार को जनता सिर्फ बर्दाश्त कर रही है। झूठे वादे में देश की जनता को भाजपा ने फसा कर केंद्र में सरकार बनाई है। अबकी लोकसभा चुनाव में जनता ने मन बना लिया है सत्ता से भाजपा सरकार को हटाना है और देश को बचाना है। भाजपा सरकार अंग्रेजों के नक़्शे कदम पर चल रही है। जनता से इनको कोई लेना देना नही है। सभी प्रकार के सामानों में अत्यधिक जी एस टी मार जनता पर डाला गया है। जनता को भाजपा सरकार से आजादी दिलाने का काम कांग्रेस कर रही है और जनता को महंगाई से आजदी मिलेगी।

इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, नाला प्रखंड अध्यक्ष गणेश मित्रा, समर माजी, विमल भैया व दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *