निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । राजस्थान के जालौर जिला  के 9 वर्षीय छात्र इंद्रजीत मेघवाल की हेड मास्टर द्वारा की गई पिटाई से हुई मौत के विरोध में मिहिजाम में विरोध मार्च निकाला गया। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा एवं बहुजन संगठन मोर्चा के बैनर तले निकाले गए इस विरोध मार्च में लोगों ने मनुवादी व्यवस्था की घोर निंदा करते हुए इंद्रजीत के हत्यारों को फांसी देने की मांग किया। मिहिजाम शहर के अंबेडकर नगर से प्रारंभ जुलूस कर्म करने से पहले अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात मेन रोड के रास्ते स्टेशन  स्थित इंदिरा चौक पहुंचा।

जहां पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया।इस  दौरान लोगों ने अपने अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। जिसमें मनुवादी व्यवस्था समाप्त करो ,छुआछूत की अब नहीं चलेगी, जातिवाद व्यवस्था समाप्त करो, इंद्रजीत हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है के स्लोगन के साथ लोग शहर का  परिभ्रमण किया। इस जुलूस में राकेश हार्डी, विपिन दास, शिव कुमार दास,  विक्रम दास,  जसीम, रिजवान, राजकुमार, जेडी प्रसाद, पप्पू धड़कन, संजय , साजन, रंजीत दास वकील रविदास के अलावे काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *