पूर्व विधायक स्व. अक्षयवट दयाल सिंह के पौत्र हैं संतोष सिंह
रामावतार स्वर्णकार
इचाक । प्रखंड के भूसाई गांव निवासी कुमार संतोष सिंह अपने दर्जनों समर्थको संग कांग्रेस पार्टी में शुक्रवार को शामिल हो गए। वे कांग्रेस के गौरव यात्रा में कार्यक्रम प्रभारी मानस सिन्हा, जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह और प्रदेश प्रतिनिधि दिगंबर मेहता की उपस्थिति में कांग्रेस का झंडा ग्रहण कर पार्टी में शामिल हुए। संतोष सिंह पूर्व विधायक स्व अक्षयवट दयाल सिंह के पौत्र और स्व बसंत नारायण सिंह के सुपुत्र हैं। संतोष सिंह लगातार समाजसेवा से जुड़ समाज में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस के नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ हूं।
अब कांग्रेस के नीति सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाना ही हमारा एकमात्र मकसद होगा। मौके पर मकसूद आलम, वीरेंद्र सिंह, ओबीसी जिला अध्यक्ष सुरजीत नागवाला, सुनील सिंह राठौर, पूर्व मुखिया संतोष प्रसाद मेहता, संजय तिवारी, निसार खान, सुनील मेहता, लालमोहन रविदास, कृष्णा सिंह, अशोक ठाकुर, मनोज मेहता, बिनोद सिंह, कामेश्वर सिंह, नागेंद्र सिंह, आलोक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विनय मेहता, संजय मेहता, कर्मवीर सिंह, मिथलेश सिंह, अभिनव सिंह, अभय सिंह, रंजीत सिंह, बच्चू सिंह, मनोज सिंह, उज्ज्वल सिंह, कन्हैया सिंह, राहुल सिंह, निशांत सिंह, कन्हैया पांडे, इंद्रदेव मेहता, शिव शंकर मेहता समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
