निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में करमाटांड़ थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज साइबर अपराध थाना के डी एस पी अमित कुमार रविदास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जैकी कुमार मंडल, पिता रघुनाथ मंडल, निवासी रिंगोचिंगो, करमाटांड़ तथा मोहम्मद अंसारी उर्फ गुलाम अंसारी, पिता स्वर्गीय रकाल मियां, निवासी पिण्डारी, करमाटांड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जैकी कुमार मंडल कांड संख्या 69/25 का फरार अभियुक्त है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी साइबर ठगी के लिए लोगों को KYC अपडेट कराने के नाम पर झांसे में लेते थे। विश्वास में लेने के बाद आरोपियों द्वारा लोगों से एटीएम कार्ड और बैंक खाते से संबंधित जानकारी हासिल की जाती थी। इसके बाद बैंक खातों से रकम की निकासी कर ठगी की जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 03 मोबाइल फोन और 03 सिम कार्ड बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस साइबर ठगी के नेटवर्क में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक, एटीएम, ओटीपी या केवाईसी से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *