धनबाद । विगत पांच दिनों पूर्व धनबाद के एक होंटल में बर्थडे पार्टी के दौरान झरिया के अभिजीत सिंह नामक युवक की हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की । इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, पुलिस ने दोनों आरोपियों की धनबाद में परेड निकाली । मिली जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को एक होटल में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह के साथ मारपीट की गई थी । जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था । इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों को आरोपी बनाया था। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में मुख्य आरोपी सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को हिरासत में लिया गया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
