रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक । थाना क्षेत्र के देवकुली गांव में शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे मकई तोड़ने को लेकर दो परिवार में विवाद हो गया। और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। छोटू ठाकुर (उम्र करीब 27 वर्ष) पिता सुरेश ठाकुर ग्राम देवकुली निवासी ने सपरिवार मिलकर अपने चाचा सुनील ठाकुर (उम्र करीब 48 वर्ष) पिता स्व. कारी ठाकुर पर उस के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं बीच बचाव करने गए सुनील ठाकुर की बेटी सिमरन, मुस्कान और सानिया की भी जमकर पिटाई कर दी। घटना में सुनील ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सुनील ठाकुर के मौत की खबर सुनते ही आरोपी छोटू ठाकुर, पिता सुरेश ठाकुर मां जसवा देवी और पत्नी पूनम देवी मौके पर से फरार हो गए। इधर सुनील ठाकुर के मौत की खबर गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। और देखते ही देखते उसके घर के सामने सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी गौतम कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दिया। कहा कि आरोपी चाहे जहां भी हो वह कानून के नजर से बच नहीं सकता। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाना मेरी प्राथमिकता है। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया था। घटना के बाद मृतक की मां गंगिया देवी, पत्नी अंजू देवी, बेटी सिमरन, मुस्कान, सानिया बेटा देवराज और युवराज समेत पूरे परिवार का रोरोकर बुरा हाल है। मृतक सुनील घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके मौत के बाद घर में भयंकर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। इधर ग्रामीण मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र दास, समाजसेवी उमेश गिरी, पूर्व पंसस महेश पासवान, पूर्व मुखिया परमेश्वर रविदास समेत कई लोगों ने घटना की निंदा किया और इचाक पुलिस से आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *