निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । साइबर क्राइम के खिलाफ जिले में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 03 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जामताड़ा और मिहिजाम थाना क्षेत्रों में की गई।
गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस टीम में साइबर अपराध थाना के प्रभारी राजेश मंडल, पु०नि० नितिश कुमार, पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता, और पु०अ०नि० हीरालाल महतो सहित रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी
पुलिस टीम ने सबसे पहले जामताड़ा थाना अंतर्गत ग्राम सोनबाद में विक्रम दॉ (पिता मुरलीधर दॉ) के घर पर छापेमारी की, जहां से 01 अपराधी को दबोचा गया। इसके बाद, मिहिजाम थाना क्षेत्र के ग्राम बेया से 400 मीटर उत्तर सागवान और शीशम के जंगल में छिपे अन्य दो साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त क्रमशः क्रमशः विक्रम दॉ (उम्र 26 वर्ष), पिता- मुरलीधर दॉ, निवासी- ग्राम सोनबाद, थाना- जामताड़ा, जय कुमार दास (उम्र 23 वर्ष), पिता- आलोक दास, निवासी- ग्राम पाण्डेयडीह, थाना- जामताड़ा, हेमन्त दास (उम्र 34 वर्ष), पिता- स्व० कालीपद दास, निवासी- ग्राम बेया, थाना- मिहिजाम है।
अपराधियों के पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल छः, सिमकार्ड आठ, ए टी एम कार्ड दो, और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। निम्नलिखित सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का
ठगी का तरीका पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने अपने दो अलग-अलग तौर-तरीकों का खुलासा किया है: केवाईसी (KYC) अपडेट के नाम पर: आरोपी विक्रम दॉ लोगों को फोन करके झांसा देता था कि उनका ‘बैंक ऑफ इंडिया’ का एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। इसके बाद वह पीड़ितों से केवाईसी अपडेट करने के बहाने उनके एटीएम कार्ड की सभी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देता था,।अमेज़न पे (Amazon Pay) के जरिए: आरोपी जय कुमार दास और हेमन्त दास अमेज़न पे ऐप पर रैंडमली कोई भी 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालकर सर्च करते थे। यदि उस नंबर पर बैंक खाता एक्टिव मिलता, तो वे उस नंबर पर कॉल करते थे। इसके बाद ग्राहकों को केवाईसी अपडेट का झांसा देकर ई-वॉलेट के माध्यम से पैसे उड़ा लेते थे।
दर्ज हुआ मामला
इस मामले में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 48/26, दिनांक 30.07.2026 दर्ज किया गया है। इन अपराधियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (B.N.S 2023) की धारा 111(2)(b), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2)/3(5) के अलावा आईटी एक्ट (I.T. Act) की धारा 66(B)(C)(D) और टेलीकम्युनिकेशन्स एक्ट 2023 (Telecommunications Act 2023) की धारा 42(3)(e) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों का कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से देश के विभिन्न राज्य थे।
