राँची। एजेसी (AJC) शैलेंद्र कुमार की अदालत ने चर्चित एक्सट्रीम बार के डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत सभी 10 दोषियों को 9-9 साल की जेल और 50-50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।अदालत ने सोमवार को ही सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया था। दोषियों में अभिषेक सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शामिरुद्दीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, आलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं।
