करियातपुर का बर्तन उद्योग लोगों के लिए प्रेरणा -विधायक
रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग इचाक:प्रखंड के करियातपुर गांव में शनिवार को एमएसएमई के स्फूर्ति (SFURTI) योजना के तहत स्थापित करियातपुर ब्रास मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव व मुखिया मोदी कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। केंद्र सरकार के मदद से क्लस्टर वर्ष 2023 में बनकर तैयार हुआ था। क्लस्टर में रोलिंग मिल, हाइड्रोलिक प्रेस, सर्किल कटिंग मशीन, पोलिस मशीन, मेल्टिंग फर्नेस, री हीटिंग फर्नेस, लेस मशीन समेत कई तरह के अत्याधुनिक मशीन और टूल्स उपलब्ध कराए गए हैं। क्लस्टर का उद्देश्य बर्तन के उत्पादन को बढ़ाना, फैंसी बर्तन बनाना और कारीगरों को तकनीकी प्रशिक्षण देना है। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने क्लस्टर का निरीक्षण कर पीतल, ब्रास , एल्यूमिनियम के बर्तन निर्माण में उपयोग हो रही आधुनिक मशीनों एवं तकनीक की जानकारी ली। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि करियातपुर वर्षों से पीतल के बर्तन निर्माण के लिए प्रसिद्ध रहा है। यहां कसेरा समाज के आजीविका का मुख्य साधन बर्तन निर्माण और व्यवसाय रहा है।
मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्हें करियातपुर के पुराने और छोटे-छोटे उद्योगों को देखने का अवसर मिला था। यहां के कुशल कारीगरों के मेहनत का फल है कि सरकार ने यहां आधुनिक और बड़े स्तर का उद्योग स्थापित कराने का आश्वासन दिया था, जो आज पूरा हुआ। उन्होंने कहा, “हमने यहां फैक्ट्री बनाकर यह साबित कर दिया है कि हम नौकरी लेने वालों में नहीं, बल्कि नौकरी देने वालों में हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि कुशल व्यक्ति कभी बेरोजगार नहीं रहता। आगे करियातपुर के पीतल उद्योग को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने कहा कसेरा समाज प्रारंभ से ही मेहनतकस रहे हैं। इन्होंने बर्तन का व्यवसाय तब शुरू किया जब मशीनें और संसाधन कम और चुनौतियां अधिक थी। अब क्लस्टर की स्थापना से न केवल उत्पादन बढ़ेगा बल्कि स्थानीय कारीगरों को आधुनिक तकनीक और बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी, जिससे इस पारंपरिक उद्योग को नई पहचान मिलेगी।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि निर्मल कुमार, महेश साव, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, मुखिया मोदी कुमार, कसेरा समाज के प्रदेश अध्यक्ष भोला साव, क्लस्टर अध्यक्ष बुधन साव, वीरेंद्र शर्मा, बसंत नारायण सिंह, निदेशक विनय कुमार ने भी अपनी बातें रखी। मौके पर क्लस्टर के उपेंद्र कुमार, विपिन कुमार, सुमित कुमार, संजय कुमार, रविंद्र कुमार, सिकंदर कुमार, संतोष कुमार, सुरेंद्र कुमार, विनोद साहू, सोनी देवी, रिंकू देवी, ललिता कुमारी, पूजा कुमारी, दीपमाला कुमारी, विनीता देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, तिलेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में कारीगर, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *