निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 27 मोबाइल फोन और 39 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
एसपी शंभु कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के मोहड़ा पसोई तथा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ और मट्टांड़ में कुछ लोग साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी (साइबर) अमित कुमार के नेतृत्व में पु०नि० सह थाना प्रभारी, राजेश मंडल. पु०नि० नितिश कुमार, पु०अ०नि० बिनोद सिंह के साथ एक छापमारी विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने उक्त स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करमाटांड़ थाना क्षेत्र से पांच और जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र से चार, कुल नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जो क्रमशः
(1) मुजाहिद असारी, उम्र 24 वर्ष, पिता रफिक मियाँ, (2) सलामत अंसारी, उम्र 27 वर्ष, पिता अलाउद्दीन मियाँ, (3) सनवर असारी उम्र 33 वर्ष, (4) तबारक असारी उम्र 25 वर्ष दोनों पिता कबीर मियाँ, (5) सरफराज असारी उम्र 30 वर्ष पिता मरहूम जाकिर मियाँ पाँचो ग्राम मट्टॉड, थाना करमाटॉड, (6) रोक्की कुमार दास, उम्र 23 वर्ष, पित्ता दिलीप दास, (7) अर्जुन दास, उम्र 37 वर्ष, पिता भरत दास, (8) सचिन दास, उम्र 23 वर्ष, पिता खेदन दास तीनो ग्राम पोसोई, थाना जामताड़ा आठों जिला जामताडा, (9) अमृत रूईदास उम्र 24 वर्ष, पिता शम्भु रूईदास ग्राम दासपाड़ा बराकर थाना कुल्टी, जिला पश्चिम बर्दमान, राज्य पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे और विभिन्न बहानों से उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल करते हुए ठगी किया करते हैं, अपराध शैली (1) Phonpe में Cash Back का मैसेज भेजकर ग्राहक को Accept करने के लिए बोलते है जैसे ही Accept करता है तो ये लोगों का फर्जी एप में पैसा आ जाता है तथा गूगल में कस्टमर केयर का फर्जी नबर डालकर ग्राहको से पैसा ठगी करना, (2) बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके सोलह अंक का ATM No., CVV No., एवं OTP No. आदि प्राप्त कर विभिन्न E WALLET एव फर्जी बैंक खातों के माध्यम से साईबर ठगी करना।
छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 27 मोबाइल फोन और 39 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
एसपी ने कहा कि जिले में साइबर अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ इस सदर्भ में साईबर अपराध थाना काड सख्या 44/26, दिनाक 17.07.2026 धारा 111(2) (b)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) /3(5) Β.Ν.S 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के अंतर्गत काड दर्ज किया गया है। आपराधिक इतिहास (1) प्राथमिकी अभियुक्त मुजाहिद असारी जामताड़ा साईबर अपराध थाना काड सं0 44/24 में आरोप पत्रित है। (2) प्राथमिकी अभियुक्त सलामत अंसारी जामताड़ा साईबर अपराध थाना काड स० 59/20 में आरोप पत्रित है। छापामारी दल में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी राजेश मडल साईबर अपराध थाना जामताड़ा, 2 पु०नि० नितिश कुमार साईबर अपराध थाना जामताड़ा, 3. पु०अ०नि० बिनोद सिह, साईबर अपराध थाना एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी, हवलदार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *