निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साईबर अपराध), अमित कुमार के नेतृत्व में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, पु०नि० चन्द्रमणि भारती. पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता के साथ एक छापमारी दल का गठन करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम सियाटांड़ के राजकुमार मंडल, पिता मनोज मंडल का घर में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधी (1) राज कुमार मंडल, उम्र 19 वर्ष, पिता मनोज मंडल, ग्राम सियाटाँड।को गिरफ्तार किया गया एवं करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम लकरटंगा स्थित सोनु कुमार मंडल, पिता अर्जुन मंडल के घर में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधी (2) सोनु कुमार मंडल, उम्र 30 वर्ष, पिता अर्जुन मंडल, ग्राम लकरटंगा (3) बन्टी कुमार सेन, उम्र 28 वर्ष, पिता स्व० राजेन्द्र सेन, ग्राम मंझलाडीह तीनों थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से सात मोबाइल और छः सिमकार्ड बरामद हुआ। इस संदर्भ में साईबर अपराध थाना कांड संख्या 41/26, दिनांक 02.07.2026, धारा 111(2) (b)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) /3(5) Β.Ν.Σ 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराध शैली (1) राज कुमार मंडल के द्वारा लोगों के Whatsapp नंबर पर RTO E-CHALLAN का APK FILE INSTALL का मैसेज भेजते है। E-CHALLAN का APK FILE डाउनलोड कराकर उनकी सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साईबर ठगी करना।
(2) सोनु कुमार मंडल एवं (3) बंन्टी कुमार सेन के द्वारा लोगों को कॉल करके जियो सिम बंद होने के बात बताकर रिचार्ज कराने के नाम पर साईबर ठगी करना।
आपराधिक इतिहास : (1) प्राथमिकी अभियुक्त बंन्टी कुमार सेन जामताडा साईबर अपराध थाना कांड सं० 69/24 में आरोप पत्रित है।
- पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा, 2. पु०नि० चन्द्रमणि भारती, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा।3. पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता, साईबर अपराध थाना एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी / हवलदार शामिल थे।
