निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साईबर अपराध), अमित कुमार के नेतृत्व में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, पु०नि० वैभव सिंह, स०अ०नि० ईश्वर मराण्डी के साथ एक छापमारी दल का गठन करते हुए करमाटाँड थानान्तर्गत ग्राम ताराबहाल से नवाडीह जाने वाली पक्की सड़क के बगल में कुटू मंडल के बंद मकान के बाहर साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए 01 साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया एवं नारायणपुर थानान्तर्गत मोहनपुर से तारासेठिया जाने वाली सड़क से ग्राम ललकी के बाद पुलिया के पास साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए (1) रईस अंसारी, उम्र 26 वर्ष, पिता समसुद्दीन अंसारी, ग्राम नवाडीह, थाना करमाटाँड़, (2) अहमद अंसारी, उम्र 26 वर्ष, पिता बसीर मियाँ, ग्राम तारासेठिया, थाना नारायणपुर साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से छः मोबाइल, सात सिमकार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। इस संदर्भ में साईबर अपराध थाना कांड संख्या 40/26, दिनांक 30.06.2026, धारा 318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) Β.Ν.S 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराध शैली (1) रईस अंसारी के द्वारा इंडियन बैंक के ATM CARD बंद होने की बात बताकर KYC अपडेट कराने के नाम पर लोगों को झांसा में लेकर उनसे ATM CARD के सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना।
(2) अहमद अंसारी के द्वारा Phonpe में 999 रू0 का Cash Back का मैसेज भेजकर ग्रहक को Accept करने के लिए बोलते है जैसे ही Accept करता है तो ये लोगों का फर्जी एप में पैसा आ जाता है।
इस छापेमारी दल में 1. पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा।

  1. पु०नि० वैभव सिंह, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा।
  2. स०अ०नि० ईश्वर मराण्डी, साईबर अपराध थाना एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी / हवलदार ।0 शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *