निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना के नेतृत्व में अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बल को शामिल करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम तेतुलबंधा स्थित सुनसान पलाश एवं पुटूश की झाड़ी नूमा स्थान में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए तीन साईबर क्रमशः (1) महेन्द्र कुमार मंडल, उम्र 28 वर्ष, पिता अरूण मंडल, (2) टिंकु कुमार मंडल, उम्र 26 वर्ष, पिता रामू मंडल, (3) विकास कुमार मंडल, उम्र 24 वर्ष, पिता स्व० लालमोहन मंडल तीनों ग्राम धरूवाडीह, थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में साईबर अपराध थाना कांड संख्या 34/26, दिनांक 08.06.2026, धारा 111 (2) (b) /318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.Σ 2023, 66(B) (C) (D)I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से सात मोबाईल,9 सिम कार्ड बरामद हुआ है।
अपराध शैली : बैंक ऑफ बड़ौदा के CREDIT CARD बंद होने एवं नया कार्ड लेने तथा गूगल एप में विभिन्न कम्पनी तथा बैंकों का कस्टमर केयर नंबर डालकर लोगों को झांसा में लेकर एवं APK FILE डाउनलोड करवाकर CREDIT CARD के सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना।
आपराधिक इतिहास (1) गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त महेन्द्र कुमार मंडल साईबर अपराध थाना, जामताड़ा कांड सं0 62/21 में आरोप पत्रित है।
:-1. पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा, 2. पु०नि०, अमृत कुमार राम, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा, 3. पु०नि० प्रशांत कुमार, साईबर अपराध थाना एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी / हवलदा शामिल थे। साईबर अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए जामताड़ा पुलिस के द्वारा वर्ष 2026 में माह जनवरी से अबतक कुल 75 साईबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजी गयी है।
