निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जामताड़ा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके महान योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दीप प्रज्वलित कर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित अधिकारियों ने उनके त्याग, संघर्ष, साहस और समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान शम्भु कुमार सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी लोगों को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज में शांति, न्याय एवं सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *