निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में पुराना कोर्ट स्थित महात्मा गांधी के स्टेचू के सामने दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बताते चलें कि कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अशोभनीय टिप्पणी किया था। सोनिया गांधी से ई डी के पूछताछ का कांग्रेस विरोध कर रहे थे। इसी दौरान संसद भवन परिसर में विरोध किया था। इस दौरान एक निजी चैनल से बातचीत में लोकसभा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है।

इसी कड़ी में आज जामताड़ा में भी भाजपा धरना देकर कांग्रेस का विरोध कर रही है। जामताड़ा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा की कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश के राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया है। जिसका हमलोग निंदा करते हैं। हमलोगों का कांग्रेस से मांग है कि ऐसे नेता को पार्टी से बर्खास्त करें। साथ ही कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज, महिलाओं और देश के प्रत्येक व्यक्ति से माफी मांगने का काम करे। वहीं भाजपा के सुनील हांसदा ने कहा की देश में 60 वर्षों तक आदिवासी को सम्मान देने का कभी काम नही किया।

आजादी के 75 वर्षों में भाजपा और एन डी ए के नेतृत्व में एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी है। भाजपा ने आदिवासी महिला को सम्मान देने का जो काम किया है वो कांग्रेस को हजम नही हो रहा है। कांग्रेस ने सेकुलरिज्म के नाम पर आदिवासी समाज को ठगने का काम किया है। अब राष्ट्रपति पर अपमान जनक भाषा का प्रयोग किया है ऐसे नेता को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *